MP: राधेश्याम मंडलोई बने संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग रीवा,अन्य कई अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी

0
130
MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में काफी दिनों से बहु प्रतीक्षित ट्रांसफर सूची का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार के द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग के कुछ अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। जिसमें राधेश्याम मंडलोई अपर आयुक्त नगर पालिक निगम उज्जैन को संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग रीवा बनाया गया है। वहीं रीवा के संयुक्त संचालक पवन सिंह को अपर आयुक्त नगर पालिक निगम उज्जैन बनाया गया है। इसके अलावा उपायुक्त नगर पालिक निगम भोपाल योगेंद्र पटेल को उपायुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन बनाया गया है।
यह स्थानांतरण आदेश प्रमोद कुमार शुक्ला उपसचिव नगरीय प्रशासन विभाग एवं आवास मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here