कटनी (संवाद)। कटनी शहर से लगी हिरवारा गांव में स्थित शराब दुकान में उसे वक्त अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीण महिलाओं ने शराब दुकान पर लाठी डंडे लेकर धावा बोल दिया। महिलाओं ने लाठी डंडों और पत्थरों से शराब दुकान और उसमें रखी शराब को तोड़फोड़ दी। मामले में बताया गया कि शराब दुकान के कर्मचारियों और हिरवारा गांव के एक युवक के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद देखते ही देखते पूरे गांव में माहौल गर्मा गया और गांव के पुरुष और महिलाएं एकत्रित होकर शराब दुकान हटाने के लिए बीच सड़क पर बैठ गए।
Katni: वीडियो में देखिए कैसे महिलाओं ने शराब दुकान में बोला धावा, लाठी-डंडे और पत्थरों से कर दी दुकान में जमकर तोड़फोड़
हंगामा कर रही महिलाओं ने बताया की हिरवारा निवासी गोविंद चक्रवर्ती शनिवार की रात को गांव की शराब दुकान गया था। जहां पर दुकान के कर्मचारियों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। रात को मामले को शांत करा दिया गया था। लेकिन आज फिर गांव की महिलाएं और ग्रामीण शराब दुकान पहुंचे। महिलाओं ने लाठी लेकर दुकान में तोड़फोड़ की और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद महिलाएं हाथ में लाठी डंडे लेकर शराब दुकान में धावा बोल दिया।
(शराब दुकान में महिलओं का हंगामा,जमकर की तोड़फोड़)
Katni: वीडियो में देखिए कैसे महिलाओं ने शराब दुकान में बोला धावा, लाठी-डंडे और पत्थरों से कर दी दुकान में जमकर तोड़फोड़
मामले की जानकारी लगते ही एनकेजे पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा की। साथ ही मामले में विवाद करने की वजह थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद ग्रामीण माने और शिकायत दर्ज कराने रवाना हुए। दूसरी ओर आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। एडिशन एसपी संतोष डहेरिया ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Katni: वीडियो में देखिए कैसे महिलाओं ने शराब दुकान में बोला धावा, लाठी-डंडे और पत्थरों से कर दी दुकान में जमकर तोड़फोड़
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि
मध्यप्रदेश की धरती पर राम,
रहीम, रविन्दर और रॉबिन सभी के
लिए एक कानून की बात कही जा रही
है। इस संबंध में विधानसभा के
पटल पर विधेयक प्रस्तुत हुआ है,
जो वर्षा - 20/07/2026
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हाल
ही में राज्य सरकार के पदोन्नति
अभियान में पुलिस में सर्वाधिक
पदोन्नतियां हुई हैं। इसलिए
कानून व्यवस्था की स्थिति को
मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर
सख्त - 20/07/2026
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव से मध्यप्रदेश
विधानसभा स्थित कक्ष में सी.जी.
पॉवर के मैनेजिंग डायरेक्टर
श्री अमर कौल ने सौजन्य भेंट
की। सी.जी. पॉवर कंपनी,
ट्रांसफॉर्मर्स और उसके
कम्पोनेंट्स का उत्पा - 20/07/2026
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि
गुरुजन सदैव पूजनीय है, वंदनीय
हैं। गुरु ही हमें 'गु' (अज्ञान
के अंधकार) से 'रु' (ज्ञान-विज्ञान
की रश्मि/प्रकाश) की ओर ले जाते
हैं। गुरु पूर्णिमा अपन - 20/07/2026
राज्य
शासन द्वारा वरिष्ठ सचिव समिति
का पुनर्गठन किया गया है। समिति
के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा
जारी आदेश अनुसार समिति में अपर
मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास/जल
संसा - 20/07/2026