Katni: वहां आप पार्टी के वरिष्ठ नेता जा रहे जेल,लेकिन यहां पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी बीजेपी में शामिल

0
711
कटनी (संवाद)। नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और उसके मुखिया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर अन्य नेता शराब घोटाले में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं को ED गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता उनके खिलाफ षडयंत्र पूर्वक कार्यवाही करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के ऊपर लग रही है। लेकिन इसी बीच कटनी जिले की पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी बीजेपी में शामिल हो गई है।

Katni: वहां आप पार्टी के वरिष्ठ नेता जा रहे जेल,लेकिन यहां पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी बीजेपी में शामिल

बीते 3 अप्रेल को जिला पन्ना में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विधायक  संजय पाठक, जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन एवं प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा को फूल  माला  एवं पार्टी का दुपट्टा पहनाकर साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता दिलाई गई है।

Katni: वहां आप पार्टी के वरिष्ठ नेता जा रहे जेल,लेकिन यहां पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी बीजेपी में शामिल

आप पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया की आप पार्टी द्वारा इन्डिया गठबंधन में सामिल होने से वे आहत थे और सनातन विरोधियों से इन्डिया गठबंधन के गहरे तालुकात संगठन में स्पष्ट दिखने लगे थे श्री मिश्रा ने आगे बताया की भाजपा की आम जन हितैषी योजना,सड़क ,पीने का पानी ,स्कूल सी एम राईस, पी एम श्री आदि योजनाओं से प्रभावित होकर कटनी जिले की समस्त आप पदाधिकारियों की टीम के साथ भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की है।

Katni: वहां आप पार्टी के वरिष्ठ नेता जा रहे जेल,लेकिन यहां पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी बीजेपी में शामिल

जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा के साथ रणजीत मौर्य जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा इंजीनियर जिला उपाध्यक्ष शेखर खत्री जिला मंत्री रामसिंह गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष मनोज चौबे ब्लॉक अध्यक्ष राज भान सिंह ब्लॉक अध्यक्ष समीम अंसारी  तीर्थ साहू, लखन यादव मंडल अध्यक्ष,  सुमित खंताल ,लकी सिंह रावत यूथ विंग जिलाध्यक्ष ,प्रतीक पाठक जिलाध्यक्ष, अनमोल मंगवानि मंडल प्रभारी , मोनू सेन, राजा सेन सोशल मीडिया प्रभारी , गिरधारी लाल पटेल किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष , निर्मल गौतम जिला मीडिया प्रभारी ,मंगल कोल ST विंग जिलाध्यक्ष, सोनू मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष, शिवचरण कुशवाहा मंडल प्रभारी , सिद्धू दहिया ,रज्जू तिवारी बड़वारा विधानसभा प्रभारी ,जितेन्द्र चौबे सर्किल प्रभारी एवं कई दर्जनों      पदाधिकारी साथियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Katni: वहां आप पार्टी के वरिष्ठ नेता जा रहे जेल,लेकिन यहां पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी बीजेपी में शामिल

Bandhavgarh: वन्य प्राणी चीतल के शिकार मामले में मुख्य आरोपी ग्राम सचिव गिरफ्तार,बंगाली डॉक्टर सहित दो फरार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here