शहडोल (संवाद)। जिला मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड सहित स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। भीषण आग पूरे बैंक परिसर को अपने चपेट में ले लिया। जिसके बाद वहां तैनात गार्ड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को सूचना दी है।
