उमरिया,पाली (संवाद)। जिले के ऐतिहासिक बिरासिनी धाम पाली में आज रामनवमी के दिन भव्य जावरा जुलूस मंदिर प्रांगण से निकलकर नगर के प्रमुख रास्तों और चौराहों से होता हुआ नगर सगरा तालाब में विसर्जित किया गया है।इस दौरान 14 हजार से ज्यादा कलश जवारे मंदिर प्रांगड़ से निकलकर जैसे ही सड़क में पहुंचे है उसकी हरियाली देख मानो पूरी सड़क हलियाली की चादर ओढ़ ली हो।

14 हजार कलश जवारे विसर्जित
शक्ति स्वरूपा माता बिरासिनी की 9 दिनों तक लगातार पूजा अर्चना करने के बाद आज गुरवार को रामनवमी के दिन मंदिर में बोये गए कलश जवारों का विसर्जन स्थानीय सगरा तालाब में किया गया।इस दौरान 14 हजार कलश जवारे लेकर नगर की महिलाए श्रद्धालु अपने सिर के ऊपर जवारे रख नगर का भ्रमण करते हुए तालाब पहुंचते है।इस बीच भव्य जुलूस में हजारो श्रद्दालु सम्मिलित होकर जुलूस के आगे जिला प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था रहती है।लोग बड़े श्रद्धा भाव के साथ आगे-आगे मां काली का नृत्य और पंडा लोंगों के द्वारा बाना लिए आगे आगे चलते है।

सगरा तालाब ग्राउंड में मेले का आयोजन
श्री रामनवमी के दिन माता बिरासिनी की नगरी पाली में जावरा विसर्जन के दौरान ग्राउंड और तालाब के आसपास भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है।जावरा विसर्जन के दिन आसपास के इलाकों के अलावा दूर दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओ के लिए मेले का आयोजन किया जाता है।लोग मेले में पहुंचकर मेले का आनंद उठाते है।इस बीच लोग जमकर खरीददारी भी करते है।