लाडली बहना योजना से बदलेगी महिलाओं की तश्वीर,मंत्री सुश्री मीना सिंह ने अपने निवास में सुनी आमजन की समस्याएं

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया/मानपुर (संवाद)। मध्यप्रदेश शासन की जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने आज निज निवास में आमजनों की समस्या सुनी एवं शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। जन जातीय कार्य मंत्री ने कहा कि समस्त शिकायतो का निराकरण शीघ्र किया जाएगा।इसके अलावा मंत्री सुश्री सिंह ने नगर परिषद मानपुर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर महिलाओं के द्वारा लाडली बहना योजना के तहत भरे जा रहे फार्म को भरवाया है।
वहीं आज जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने नगर पंचायत मानपुर के वार्ड नंबर 1,6 और 7 में पहुंचकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का फार्म भरने आई महिला बहनों से मुलाकात की है।जिसमे कुछ बहनों का फार्म भी उनके द्वारा भरा गया है। इसके साथ उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए है।
इसके अलावा क्षेत्रीयजनो से जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा है कि 25 मार्च से प्रदेश में मातृ शक्ति की सेवा का महायज्ञ आरंभ हो गया है। महिला सशक्तिकरण के लिए लागू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 25 मार्च से आवेदन भरना प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण कार्य नहीं है, बल्कि महिलाओं की जिन्दगी बदलने का मिशन है। सुश्री सिंह ने उपस्थित जनों को लाड़ली बहना योजना की जानकारी देते हुए कहा कि नगरीय निकाय में वार्ड स्तर पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर शिविर लगाये जा रहे है । उन्होंने कहा कि पात्र महिला शिविर में पहुँच कर अपना आवेदन करें एवं लाड़ली बहना योजना का लाभ उठाये। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिलाओं को एक-एक हजार रूपये प्रतिमाह दिए जायेगें।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *