
हत्यारे ने धारदार हथियार से हमला कर किया सिर को धड़ से किया अलग,शरीर के कई हिस्सों के किये टुकड़े-टुकड़े,आरोपी गिरफ्तार
उमरिया (संवाद)। जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम मजमानी कला में एक हत्यारे ने दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया है।जहां गांव के निवासी शम्भू झरिया के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर सिर को धड़ से अलग कर दिया है।वहीं उसके शरीर के कई हिस्सों को काटकर अलग कर दिया है।जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि हत्यारे ने मजमानी निवासी शंभु पिता जगदीश प्रसाद झरिया उम्र लगभग 36 वर्ष को उसके ही घर पर ही दिनदहाड़े हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक वारदात के दौरान हत्यारे ने पहले गले पर धारदार हथियार से हमला कर शंभु को मौत की नींद सुला दिया। और घटना स्थल पर बैठकर एक दो नही बल्कि शरीर को क़ई हिस्सों में टुकड़े टुकड़े कर दिया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी घटना स्थल देखकर कुछ पल के लिए हैरान रह गई।बताया जाता है कि मृत शंभु के शरीर से सिर,पैर,हाथ,धड़ सहित क़ई हिस्सों को चोट पहुंचाकर शरीर से अलग कर दिया गया है। ग्रामीणों की माने तो मृत शंभु की हत्या सोमवार की दोपहर 2 बजे के आसपास की है। घटना की जानकारी पड़ोसियों को सबसे पहले हुई है। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपी सूरज उर्फ गुड्डा निवासी डोंगरगवां को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी घटना की वजह सामने नही आई है। लेकिन वारदात में जिस तरीके हत्यारे के द्वारा शरीर के टुकड़े टुकड़े करना किसी बड़ी वजह की ओर इशारा करता है।
Leave a comment