बहु से सास की थी अनबन,गृह क्लेश को शांत करने सास कराना चाहती थी जादू टोना, ढोंगियों के चक्कर मे गवां बैठी 50 लाख
उमरिया (संवाद)। जादू टोना जैसे अंधविश्वास के चक्कर में एक महिला अपना सब कुछ लुटा चुकी है। जहां एक सास की अपनी बहू से अनबन को लेकर परेशान थी। तब मोहल्ले के ही जालसाज लोगों के द्वारा बहू को जादू टोनाकर और ग्रह क्लेश को शांत करने ढोंगी तांत्रिकों के चक्कर में पड़कर लाखों रुपए गवा बैठी। जब तक उसे कुछ समझ आता इसके पहले ही झाड़ फूंक के नाम पर ढोंगी के द्वारा उसका सारा धन लूट लिया गया। महिला सास को समझ आने के बाद अब वह पुलिस थाने के चक्कर काट रही है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।
पूरा मामला उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानांतर्गत वार्ड नंबर 11 का बताया जा रहा है। जहां की रहने वाली श्रीमती रेवती तिवारी से झाड़ फूंक के नाम पर 50 लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। किसकी शिकायत पीड़ित रेवती तिवारी ने पहले नौरोजाबाद थाने में दर्ज कराई और बाद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उसके ही कॉलोनी में रहने वाली जुबैदा खान, शमशाद खान और रज्जाक खान उर्फ कल्लू निवासी बड़वारा जिला कटनी पर पर झाड़ फूंक के नाम पर ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है।
उन्होनें ने बताया है की उनका और अपनी बहू से अनबन चल रही थी। जिसे झाड़ फूंक से शांत कराने और ग्रह क्लेश को दूर करने के लिए जुबैदा खान ने पहल की बाद में उसने अपने पति एवम अपने भाई रज्जाक खान के साथ मिल कर फोनपे और नगद के माध्यम से लगभग 50 लाख की ठगी की है। महिला के द्वारा रुपये देने से मना करने पर ढोंगियों के द्वारा जान से मारने की धमकी देने के साथ उसकी बहू से सारी चीज बता देने के नाम से दबाव बनाया जा रहा था। पीड़िता ने इसी दवाब और धमकी के कारण में रुपये देती चली गई।जब उसके पास मौजूद सारा धन दे चुकी और उसके पास कुछ नही बचा तब जाकर पीड़ित महिला की आंख खुली और सारा वाकया पुलिस को बताया है।महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।
Leave a comment