उमरिया (संवाद)। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में यूं तो रोजाना जंगली जानवरों के अलग-अलग अंदाज देखे जाते हैं बांधवगढ़ के जंगल में मौज कर रहे वन्य प्राणी और जंगली जानवर की तस्वीरें भी प्रतिदिन सामने आती रहती हैं जिसमें आज एक मादा भालू का वीडियो पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया है जिसमें एक भालू अपने निराले अंदाज में चलता हुआ दिखाई देता है इस दौरान वह अपने दो बच्चों को अपने पीठ पर रख मस्ती करते हुए जा रहा है यह दृश्य देख पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया और इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में भी शेयर कर रहे हैं।
वन्य प्राणी भालू का मस्ती भरा या दृश्य बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगदी जोन का बताया जा रहा है। जहां पर्यटकों के द्वारा पर्यटन के दौरान भालू का अनोखा अंदाज दिखाई दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026