जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र जामदार ने किया वृक्षारोपण
उमरिया (संवाद)। मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर जितेन्द्र जामदार का आगमन दिनांक 03 मार्च को हुआ था। जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के उपरांत रात्रि विश्राम बांधवगढ़ में किया।
डॉक्टर जितेन्द्र जामदार सुबह जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ आम, नीबू, के पौधे का रोपण किया गया और नर्मदास्तक की स्तुति का गायन किया गया। सभी उपस्थित जनों के साथ आगामी कार्यक्रमों की रुप रेखा तैयार की गई। इस मौके पर संभाग रीवा एवम शहडोल के संभाग समन्वयक श्री प्रवीण पाठक जी, जिला समन्वयक श्री शिवशंकर शर्मा जी, विकासखण्ड समन्वयक श्री रविन्द्र शुक्ला जी, विकासखण्ड समन्वयक श्री महेंद्र सिंह तराम जी, ताला ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच पति सलीम खान जी, पटौर सरपंच श्री रामपाल सिंह जी, माला सरपंच, पटेहरा सरपंच, परामर्शदाता श्री राजेश शुक्ला जी, श्री रवि सिंह बघेल जी, श्री कल्याण यादव जी, श्री प्रदीप सोनी जी, नवांकुर संस्था झाल के अध्यक्ष एवम युवा मोर्चा मंडल अमरपुर अध्यक्ष कृष्णा चतुर्वेदी जी, वरिष्ट भाजपा नेता श्री राजमणि चतुर्वेदी जी, नवांकुर संस्था पितोर से श्री देव प्रकाश गौतम जी, श्री देवेन्द्र जायसवाल जी, युवा मोर्चा मंडल मानपुर के महामंत्री नारायण प्रताप सिंह जी, उपस्थित रहें।
Leave a comment