उमरिया (संवाद)। मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास के द्वारा विगत दिनों जनपद पंचायत करकेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केके रायकवार का स्थानांतरण जनपद पंचायत लखनादौन जिला सिवनी के लिए किया गया था। इसके पहले इनका स्थानांतरण रीवा जिले के जनपद पंचायत नईगढ़ी के लिए कर दिया गया था। इन दोनों आदेश के विरुद्ध सीईओ केके रैकवार ने हाई कोर्ट जबलपुर से स्थगन ले लिया था। प्रकरण अभी भी हाई कोर्ट में विचाराधीन है लेकिन केके रैकवार के द्वारा हाईकोर्ट में हलफनामा देकर याचिका को वापस लिए जाने का अनुरोध किया है। जिसके बाद शासन के आदेश के प्रति पालन में कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी के द्वारा जनपद करकेली के सीईओ केके रायकवार को नवीन पदस्थापना जनपद पंचायत लखनादौन जिला सिवनी के लिए भार मुक्त कर दिया गया है।
वही पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्रियान्वित रोजगार मूलक एवं हितग्राही मूलक कार्यों में मजदूरी भुगतान समय से हो सके। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करकेली का प्रभार आहरण संवितरण सहित जिला पंचायत में पदस्थ वरिष्ठ लेखाधिकारी अखिलेश कुमार पांडे को सौंपा गया है।
इसके अलावा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी ने ग्रामीण विकास विभाग रोजगार मुल्क और हितग्राही मूलक कार्यों के सतत मॉनिटरिंग एवं तकनीकी गुणवत्ता के दृष्टिगत स्थानीय व्यवस्था के तौर पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग उमरिया में पदस्थ उपयंत्रीयों को इधर से उधर किया गया है। जिसमें टी व्ही सिंह उपयंत्री करकेली को जनपद पंचायत पाली, सीबी मांझी सहायक यंत्री करकेली को प्रभारी सहायक यंत्री मानपुर और अनिल इनवाती प्रभारी सहायक यंत्री मानपुर,पाली को प्रभारी सहायक यंत्री जनपद पंचायत करकेली पदस्थ किया मे गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026