रेलवे बोर्ड ने उमरिया,चंदिया और पाली में दिया ट्रेनों का स्टॉपेज, सारनाथ,बिलासपुर रीवा और उत्कल का हुआ स्टॉपेज

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। भारतीय रेलवे बोर्ड ने जिले के उमरिया, चंदिया और बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन के लिए कुछ और ट्रेनों के स्टॉपेज के आदेश जारी किए हैं। जिसमें सारनाथ एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस और बिलासपुर रीवा ट्रेन शामिल है।
दरअसल कोरोना काल के समय से बंद ट्रेन सबकुछ ठीक और सामान्य हो जाने के बाद भी ट्रेनों का परिचालन और स्टॉपेज नहीं किया जा रहा था। बावजूद इसके जिले के लोगों ने कई बार रेलवे बोर्ड और रेलवे के बड़े-बड़े अधिकारियों को मांग पत्र सौंपने के बाद भी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं किया जा रहा था। इसके लिए चंदिया नगर वासियों के द्वारा चंदिया रेलवे स्टेशन में एक बड़ा आंदोलन भी किया गया था। जिसमें लगभग 15 दिनों तक भूख हड़ताल किया गया और इसके बाद रेल रोको आंदोलन भी किया गया था।
लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने जिले के 3 रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेनों का स्टॉपेज करने का निर्णय लिया है। जिसमें उमरिया रेलवे स्टेशन में सारनाथ एक्सप्रेस और बिलासपुर रीवा ट्रेन का स्टॉपेज किया गया है। वही चंदिया रेलवे स्टेशन में उत्कल एक्सप्रेस का स्टॉपेज दिया गया है। इसके अलावा बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन में बिलासपुर रीवा का स्टॉपेज दिया गया है। यह ट्रेन है 6 मार्च से रुकना प्रारंभ होंगी। रेलवे बोर्ड के द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि फिलहाल इन ट्रेनों का 6 माह के लिए अस्थाई स्टॉपेज का शेड्यूल बनाया गया है। जिसके बाद स्टेशनों में इन ट्रेनों के टिकट बुकिंग का रेशियो निकाला जाएगा तब जाकर कहीं ट्रेनों का स्थाई स्टॉपेज हो सकेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *