एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना प्रारम्भ की गई है। जिसमे 23 वर्ष की उम्र से 60 की उम्र तक की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये देने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से योजना लागू कर 5 मार्च को बृहद स्तर पर इसकी शुरुआत की जाएगी। वहीं इसी दिन से प्रदेश की महिलाओं को फार्म भरना भी प्रारम्भ होगा।जबकि इस साल बजट में लाडली बहना को शामिल कर सालाना बजट पेश किया है। लेकिन विपक्ष भी इस मुद्दे पर हमलावर हो गया है।उन्होंने एलान किया है कि आगामी विधानसभा में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है वह प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीना देंगे।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंतिम सत्र में होने हैं।ऐसे में भाजपा के बाद कांग्रेस भी लाडली बहना को चुनावी समर में साधने में लगी है। दोनों पार्टी को लगता है कि लाडली बहना जिनकी मतदाता के रूप में करीब आधी आबादी है। उन्हें साध लिया तो चुनाव जीत जाएंगे। अब भाजपा को पलटवार करना हो तो प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान लाड़ले भैया योजना चलाकर उनके खाते में भी 1 हजार डालने होंगे। तब जाकर प्रदेश के सारे भैया मानेंगे? क्योंकि साड़ी और दारू अब पुरानी बात हो गई।
कांग्रेस के द्वारा पलटवार के बाद पूरे प्रदेश में इस योजना पर सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने का एलान किया है। अब देखना दिलचस्प होगा प्रदेश की बहन 1 हजार वालों की बात मानेगी या 1500 वालों की।