गुना (संवाद)। एक बार फिर मशहूर फिल्म शोले में फ़िल्म के कलाकार धर्मेंद्र (वीरू) के द्वारा पानी की ऊंची टंकी में चढ़ अपनी प्रेमिका (बसंती) की मौसी को मनाने का दृश्य फिल्माया गया था। इसी फिल्म की तर्ज पर एमपी के गुना में एक पति अपनी नाराज पत्नी को मनाने पानी की ऊंची टंकी में चढ़ गया। इतना ही नही वह टंकी में चढ़कर फ़िल्म शोले के डायलॉग भी बोले।हालांकि इस दौरान पानी टंकी के नीचे काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी पुलिस को जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति (युवक) को काफी मशक्कत से नीचे उतारा और पति और पत्नी के बीच सुलह कराने के प्रयास में जुटी है।
दरअसल यह पूरा मामला गुना शहर का बताया जा रहा जहां शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत हड्डी मील पर शोले फिल्म का नजारा देखने को मिला है ।यहां अपनी बसंती को मनाने की जिद पर अडा वीरू पानी की टंकी पर चढ़ गया है। अपने मायके आई पत्नी जब ससुराल जाने की बात पर राजी नहीं हुई तो पति उसे ले जाने की जिद करने लगा। पत्नी नहीं मानी तो वह उसे मनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया है।जिसके बाद इसकी सूचना मोहल्ले वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाइश दी और वह नहीं माना तो फिर पुलिस को मशक्कत कर टंकी पर चढ़कर युवक को नीचे उतारकर लाना पड़ा है।
गौरतलब हो कि विदिशा निवासी अभिषेक राय हड्डी मिल कालोनी में अपनी पत्नी को लेने अपनी ससुराल पहुंचे थे। जहां उनकी पत्नी मायके में थी। वह पत्नी को ले जाने के लिए उसे मनाने लगे ,लेकिन पत्नी ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर अपनी पत्नी को मनाने पति अभिषेक राय वहीं घर के सामने स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और वह ऊपर से ही चिल्लाने लगे कि यदि वह उनके साथ जाने तैयार नहीं हुई तो वह पानी की टंकी के ऊपर से छलांग लगा देंगे ।यह माजरा देख आसपास के लोग टंकी के नीचे जमा हो गए और अभिषेक राय को मनाने लगे । मोहल्ले वासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद पानी की टंकी पर चढ़कर अभिषेक राय को बमुश्किल नीचे उतारा और फिर दोनों पक्षों से बात की है।