बुरहानपुर (संवाद)। बड़ी खबर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से आई है। जहां एक विधायक अपनी 10 वीं कक्षा की परीक्षा देने वंचित रह गई।मध्यप्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है ऐसे में विधायक बजट सत्र में शामिल होने भोपाल प्रवास पर है ऐसे में आज 1 मार्च से प्रारंभ हुई 10 वीं के पहले ही पेपर में वह शामिल नही हो सकी।
दरअसल बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से सुमित्रा देवी कासडेकर ने चुनाव जीता था। विधायक सुमित्रा देवी कम पढ़ी लिखी होने के कारण वह कक्षा 10वीं का एग्जाम देना चाहती थी।इसलिए उन्होंने स्वाध्यायी के रूप परीक्षा का फार्म भरा था। एमपी बोर्ड की परीक्षाएं आज 1 मार्च से प्रारंभ हो गई है और कक्षा 10 वीं का पहला पेपर आज बुधवार को सुबह 9 बजे 12 बजे तक आयोजित किया गया था।
लेकिन विधानसभा में बजट सत्र होने के कारण वह अपने 10वीं के एग्जाम में उपस्थित नहीं हो पाई और परीक्षा हॉल की जगह विधानसभा हॉल पहुंच गई। गौरतलब है कि देड़तलाई की शासकीय मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल में विधायक ने फॉर्म भरा था। परंतु वह पेपर में उपस्थित नहीं हो सकी।