उमरिया (संवाद)। जिले के जनपद मुख्यालय मानपुर में कल 14 फरवरी को आयोजित होने वाला जनसमस्या निवारण शिविर बेहद खास है, और खास हो भी क्यों न, क्योंकि मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री मीना सिंह स्वयं इस शिविर में पूरे समय उपस्थित रहने वाली है। इसके अलावा वे खुद लोंगो की समस्या सुनेगी और उसका निराकरण आन द स्पाट करेंगी।
