उमरिया (संवाद)। नगर की जीवन रेखा उमरार नदी के पुर्नजीवन का अभियान 19 फरवरी को प्रातः 8 बजे खलेसर घाट से प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने नगर के जनप्रतिनिधियों , व्यापारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं , पत्रकारों एवं शासकीय सेवकों से श्रमदान कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। अभियान को अमली जामा पहनाने हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों से नदी के पुर्नजीवन के पुण्य कार्य में श्रमदान करनें की अपील की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तहसीलदार बांधवगढ, जिला समन्वयक जन अभियान, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला समन्वयक ग्रामीण आजीविका मिषन , नेहरू युवा केंद्र , खेल विभाग, एनसीसी, एन एस एस के समन्वयक ,कीर्ति सोनी, सूरज सोनी, अखिलेख त्रिपाठी, जय भारती साहू, नरेंद्र राय सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
