अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई,2 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

Editor in cheif
2 Min Read
शहडोल (संवाद)। जिले के ब्यौहारी शहडोल मार्ग पर एक यात्रियों से भरी बस दुर्घटना की शिकार हुई जिसमें बस में सवार 2 दर्जन से यात्री घायल हुए है।5 यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद घायलो को स्थानीय लोंगो की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक आज जयसिंह नगर थाना अंतर्गत टेटका मोड़ के पास ब्यौहारी से शहडोल की ओर आ रही यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बस इतनी रफ्तार में थी कि पेड़ से टकराते ही पेड़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही बस भी सामने की तरफ बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। बस के पेड़ से टकराने के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई।
बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 2 दर्जन से यात्री घायल हो गए जिसमे 5 यात्री गम्भीर बताये जा रहे है।घटना के बाद स्थानीय लोंगो की मदद से घायलो को नजदीकी जयसिंह नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
बस दुर्घटना में गंभीर घायलो को मेडिकल कालेज शहडोल के लिए रेफर किया गया है, जहा डाक्टरों की टीम द्वारा घायल मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर मेडिकल कॉलेज कैजुअलिटी वार्ड में कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैध के साथ संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडे घायलो का हाल जानने मेडिकल कालेज में मौजूद है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *