उमरिया (संवाद)। जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जहां प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा है। वही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब बेवाकी से दिया है। पत्रकारों के एक सवाल पर कि आपके द्वारा प्रदेश के जिलों में नए जिलाध्यक्ष की सूची जारी की गई है। जिसमें कई जिलों के अध्यक्ष की सूची को होल्ड किया जा रहा है। इस बात पर कमलनाथ तो पहले चौक गए लेकिन संभलते हुए जवाब दिया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को शिकायत मिलने पर उन अध्यक्षों को होल्ड किया जा रहा है। जिसकी जांच उपरांत तय किया जाएगा कि कौन अध्यक्ष होगा।
वही इस मामले में पूरे प्रदेश में सियासत गरमा गई है। विपक्षी पार्टी भाजपा और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जहां यह कह दिया कि अभी तो कमलनाथ के द्वारा बनाए गए जिले के अध्यक्षों के नाम होल्ड किए जा रहे हैं। कहीं ऐसा ना हो कि विधानसभा के चुनाव आते आते कमलनाथ को ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार के लिए उनके राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा होल्ड कर दिए जाएं।
बता दें कि बीते दिनों प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा कई महीनों से लंबित जिला अध्यक्षों की नियुक्ति और पुराने अध्यक्षों के बदलने की कोशिश चल रही थी। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा पूरी तरीके से छानबीन कर प्रदेश के कई जिलों के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नाम तय किए गए थे। नाम तय करने के बाद अध्यक्षों की सूची राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी गई थी। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के द्वारा उन्हीं नामों की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। लेकिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के बीच आपसी खींचतान और गुटबाजी चरम पर है। जिसके चलते नियुक्ति पर शिकवा शिकायतों का दौर जारी हो गया और अंततः राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के द्वारा जारी किए गए जिला अध्यक्षों की सूची को कई जगह शिकायतों के आधार पर होल्ड किया जा रहा है। जिसमें पहले इंदौर फिर इसके बाद खंडवा जेिले के अध्यक्ष को होल्ड पर रखा गया है।
पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि सूची जारी होने के बाद इनकी शिकायत मिलने पर इन्हें होल्ड किया गया है। जांच होने के बाद इनकी तस्वीर साफ हो सकेगी कि अध्यक्ष कौन होगा। इसके अलावा लोंगो ने बताया कि कटनी जिले के ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान पर भी आरोप है कि वह बीजेपी विधायक संजय पाठक के अंदरूनी समर्थक हैं लेकिन उन्हें होल्ड नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026