एक कार्यक्रम के छपे दो प्रकार के आमंत्रण कार्ड, राजनीति की भेंट चढ़ा शासकीय कार्यक्रम

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय के नगर पालिका परिषद अंतर्गत एक शासकीय कार्यक्रम के लिए एक नहीं बल्कि दो प्रकार से आमंत्रण कार्ड छपवाए गए हैं। दोनों आमंत्रण कार्ड देख कर यह प्रतीत होता है कि इस शासकीय कार्यक्रम को राजनीति की भेंट चढ़ा दिया गया है।
दरअसल आज 5 फरवरी रविदास जयंती के दिन से पूरे प्रदेश में प्रदेश सरकार के द्वारा विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया है जिसमें यह यात्रा शहर सहित प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी। सरकार की मंशा है कि पूरे प्रदेश में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं छूटे जो पात्र होने के बाद भी किसी योजना और लाभ से वंचित रहे। इसके साथ ही उन तमाम क्षेत्रों का विकास किया जाएगा जो छेत्र अछूते रहे हैं या कोई कमी रही है। पूरे प्रदेश में बड़े जोर और शोर से विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया है।
लेकिन उमरिया जिले में यह विकास यात्रा राजनीति की भेंट चढ़ती दिखाई दे रही है। जिला मुख्यालय के नगर पालिका परिषद उमरिया अंतर्गत यह विकास यात्रा वार्ड नंबर 3 लालपुर से शुभारंभ किया जाना था। जिसके लिए नगर पालिका के द्वारा पूरी तैयारी कर आमंत्रण कार्ड छपवाए गए। लेकिन यह क्या एक ही आयोजन के दो प्रकार के आमंत्रण कार्ड छपना और राजनीतिक पार्टियों के लोगों के नाम शामिल करना कार्यक्रम का राजनीतिकरण कर दिया गया।
नगर पालिका उमरिया के द्वारा विकास यात्रा के शुभारंभ के लिए छपाई गए 1 कार्ड में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह का को बनाया गया। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह और कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह का नाम कार्ड में छपवाया गया था। लेकिन अब एक कार्ड नगर पालिका के द्वारा पुनः छपवाया गया है। जिसमें इन तीनों नामों के अलावा राजनीतिक संगठन के नाम शामिल किए गए हैं।जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे, दिनेश त्रिपाठी, राकेश शर्मा, अरविंद बंसल, शंभू लाल खट्टर, धनुषधारी सिंह, दिलीप प्रजापति और मंडल अध्यक्ष नीरज चंदानी का नाम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल किया गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक तो यह विकास यात्रा शासकीय कार्यक्रम है इस नाते इस कार्यक्रम का राजनीतिकरण किया जाना और एक कार्यक्रम के दो प्रकार के अलग अलग कार्ड छपवाना कहां तक उचित है। हालांकि प्रदेश में सत्तासीन दल के लोग हमेशा से शासकीय कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आये है। चाहे कोई भी दल हो जिसकी भी सरकार प्रदेश में रही है उस दल के लोगो के द्वारा हमेशा से शासकीय कार्यक्रमो में राजनीति का रंग चढ़ा ही देते है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *