अनूपपुर (संवाद)। जिले के नए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने पदभार ग्रहण कर लिया है। बीते 29 जनवरी को देर रात आई ट्रांसफर सूची में जिले की कलेक्टर सोनिया मीणा का स्थानांतरण कर दिया गया है।उन्हें भोपाल स्थित सचिवालय में बतौर उपसचिव नियुक्त किया है।उनकी जगह अनूपपुर जिले की कमान आईएएस आशीष वशिष्ठ को सौंपी गई है।इसके पहले आईएएस आशीष वशिष्ठ नगर निगम जबलपुर में आयुक्त रहे है।
बता दे कि 29 जनवरी को सीएम शिवराज अनूपपुर के अमरकंटक के दौरे पर रहे है। नर्मदा जयंती महोत्सव और मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में शामिल होने के बाद सीएम देर शाम भोपाल के लिए रवाना हुए थे।इस दौरान पूरे समय कलेक्टर सोनिया मीणा उपस्थित रही है।पूर्व में जनसेवा शिविर के दौरान आये आवेदनों का निराकरण और उन्हें बांटे जाने वाले हितलाभ को लेकर सीएम ने कलेक्टर की क्लास भी ली थी।जिसमे कई बार सोनिया मीणा ने सीएम को उचित और सटीक जबाव नही दे सकी।जिससे सीएम की नाराजगी भी दिखाई दे रही थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026