जिले के मोहनगढ़ तहसील के सेमरखेरा, मड़खेरा में सात दिन से लाईट नहीं होने के कारण नाराज ग्रामीणों ने सब स्टेशन गोर के सामने की नारेबाजी करते हुए थाना प्रभारी और तहसीलदार को चक्का जाम करने का ज्ञापन सौपा है।
दरअसल, मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायतो में 1सप्ताह से बिजली सप्लाई बंद है। जिसकी शिकायत ग्रामीण लाइनमेन ओर वरिष्ठ अधिकारी से कर चुके है। परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ इसी कारण नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत सब केन्द्र का घेराव कर अधिकारियों के खिलाफ़ नारे बाजी की। ग्रामीणों का कहना है विद्युत सप्लाई न होने से फसलो की सिचाई नही हो पा रही और ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिये पानी नहीं मिलपा रहा है। इसी दौरान ग्रामीणो ने जल्द विधुत सपलाई चालू न होने पर आदोलन की चेतावनी दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026