बहरा धाम में दंगल (कुश्ती) का आयोजन 28 जनवरी से,राष्ट्रीय स्तर के पहलवान लेंगे हिस्सा

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के उमरिया नगर स्थित धार्मिक स्थल बहरा धाम के मैदान में कल 28 जनवरी से दो दिवसीय दंगल (कुश्ती) का आयोजन किया गया है। जिसमें दूरदराज के प्रदेश के बाहर अन्य प्रदेशों से राष्ट्रीय स्तर के पहलवान शिरकत करेंगे और अपनी कुश्ती के माध्यम से हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
जिले की धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्री रघुराज मानस कला मंदिर के तत्वाधान में बहरा धाम मैदान में किए जा रहे दंगल का आयोजन 28 जनवरी दोपहर 11 बजे से प्रारंभ किया जाएगा और दूसरे दिन यानी 29 जनवरी को इसका समापन होगा। इन दोनों दिनों में देशभर के नामी-गिरामी पहलवान शामिल होंगे और कुश्ती का प्रदर्शन करेंगे।
श्री रघुराज मानस कला मंदिर के संस्थापक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बहरा धाम मैदान में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के दंगल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के प्रमुख पहलवान पहुंचकर कुश्ती के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। दंगल में पहलवान लकी थापा,  हरिश्चंद्र अयोध्या से, श्री राम अलीगढ़ से, देव कुमार जिगड़ी, शहीद बर्मन पंजाब केसरी, जुनैद पहलवान हरियाणा केसरी, पुजारी आगरा से, कल्लू पहलवान कानपुर से, इसके अलावा भी तमाम प्रमुख पहलवान बहरा धाम मैदान में पहलवानी करेंगे।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिले के उमरिया नगर स्थित धार्मिक स्थल बहरा धाम के मैदान में कल 28 जनवरी से दो दिवसीय दंगल (कुश्ती) का आयोजन किया गया है। जिसमें दूरदराज के प्रदेश के बाहर अन्य प्रदेशों से राष्ट्रीय स्तर के पहलवान शिरकत करेंगे और अपनी कुश्ती के माध्यम से हुनर का प्रदर्शन करेंगे।जिले की धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्री रघुराज मानस कला मंदिर के तत्वाधान में बहरा धाम मैदान में किए जा रहे दंगल का आयोजन 28 जनवरी दोपहर 11 बजे से प्रारंभ किया जाएगा और दूसरे दिन यानी 29 जनवरी को इसका समापन होगा। इन दोनों दिनों में देशभर के नामी-गिरामी पहलवान शामिल होंगे और कुश्ती का प्रदर्शन करेंगे।श्री रघुराज मानस कला मंदिर के संस्थापक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बहरा धाम मैदान में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के दंगल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के प्रमुख पहलवान पहुंचकर कुश्ती के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। दंगल में पहलवान लकी थापा,  हरिश्चंद्र अयोध्या से, श्री राम अलीगढ़ से, देव कुमार जिगड़ी, शहीद बर्मन पंजाब केसरी, जुनैद पहलवान हरियाणा केसरी, पुजारी आगरा से, कल्लू पहलवान कानपुर से, इसके अलावा भी तमाम प्रमुख पहलवान बहरा धाम मैदान में पहलवानी करेंगे।श्री रघुराज मानस कला मंदिर के संस्थापक वह पूर्व विधायक अजय सिंह ने जिले भर के गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है कि बहरा धाम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता में पहुंचकर दंगल का आनंद लें।
श्री रघुराज मानस कला मंदिर के संस्थापक वह पूर्व विधायक अजय सिंह ने जिले भर के गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है कि बहरा धाम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता में पहुंचकर दंगल का आनंद लें।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *