उमरिया (संवाद)। गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिले भर मे जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिनमे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने उमरिया ब्लॉक के महिमार ग्राम में अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि देश आज विचित्र परिस्थितियों से जूझ रहा है। एक तरफ बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मप्र सरकार की मनमानी और अदूरदर्शितापूर्ण निर्णयों के चलते व्यापार और उद्योग धंधे चौपट हो चुके हैं। तो दूसरी ओर सरकार चीन से बेजा आयात और निजीकरण की नीति को लागू करती जा रही है, जिससे हालात और भी भयावह हो गए हैं। सरकार अपने कार्पोरेट मित्रों का करोड़ों लाख रुपये कर्ज तो माफ करती जा रही है, परंतु किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य तक नहीं मिल रहा है। गंभीर होती जा रही इस समस्या का कोई हल खोजने की बजाय सरकार देश की बेशकीमती कंपनियां और संस्थान कौड़ियों के दाम बेचती जा रही है।
इसलिए की भारत जोड़ो यात्रा

Contents
उमरिया (संवाद)। गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिले भर मे जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिनमे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने उमरिया ब्लॉक के महिमार ग्राम में अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि देश आज विचित्र परिस्थितियों से जूझ रहा है। एक तरफ बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मप्र सरकार की मनमानी और अदूरदर्शितापूर्ण निर्णयों के चलते व्यापार और उद्योग धंधे चौपट हो चुके हैं। तो दूसरी ओर सरकार चीन से बेजा आयात और निजीकरण की नीति को लागू करती जा रही है, जिससे हालात और भी भयावह हो गए हैं। सरकार अपने कार्पोरेट मित्रों का करोड़ों लाख रुपये कर्ज तो माफ करती जा रही है, परंतु किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य तक नहीं मिल रहा है। गंभीर होती जा रही इस समस्या का कोई हल खोजने की बजाय सरकार देश की बेशकीमती कंपनियां और संस्थान कौड़ियों के दाम बेचती जा रही है।इसलिए की भारत जोड़ो यात्राजिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि चीन देश की सीमा के अंदर कई किलोमीटर कब्जा कर चुका है। भृष्टाचार चरम पर है। इसके बावजूद भाजपा की लापरवाही और हरकतों के विरुद्ध आवाज उठाने की इजाजत किसी को नहीं है। विपक्ष को संसद मे बोलने तक नहीं दिया जाता।देश का अधिकांश मीडिया डरा हुआ है। उनमे सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ़ बोलने का साहस नहीं है। जिसकी वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा करनी पड़ रही है।मिल रहा अपार जनसमर्थनपूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि राहुल जी की यात्रा को मिला अपार जनसमर्थन इस बात का संदेश दे रहा है, कि देश परिवर्तन के मूड में है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत महिमार से घंघरी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह, जयलाल राय, अमृत लाल यादव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह अब्बू ,पुष्पराज सिंह, हीरेश मिश्रा, श्रीमती सावित्री सिंह, उदय प्रताप सिंह, श्रीमती शकुंतला धुर्वे, श्रीमती रामायणवती कोल, अशोक गौंटिया, मो. नासिर, मुकेशप्रताप सिंह, निरंजन प्रताप, मेंहदी हसन, ताजेन्द्र सिंह, मो. आज़ाद, एरास खान, मनोहर सिंह मरावी, संदीप यादव, प्रह्लाद, यादव, गौरीशंकर, ओमप्रकाश सोनी, अयाज खान, राजीव सिंह, शिशुपाल सिंह यादव, सोमचन्द वर्मा, उदित बैरागी, अयाज खान, अशोक गुप्ता, साजिद, आदित्य तिवारी, पीएन राव, शंकर सिंह, मोहित सिंह, उमेश कोल, मो.अफजल अभिषेक अग्रवाल, नानक राम, रमेश रिछारिया, मोहन साहू, धनप्रताप सिंह, खुर्रम शहजादा, राजेन्द्र भदौरिया, हजारी सोनी, रघुनाथ सोनी, मिथलेश राय, लक्ष्मी गुप्ता, देवबहादुर सिंह, राहुल लाल भवानी, किशोर सिंह, रेखा मरावी, उर्मिला यादव, उत्तरा देवी, रामकिशोर तिवारी, रंजीत सिंह, धनीराम राठौर, मोहित सिंह, मोनू महोबिया, बालादीन, दीपक सोनी, सरिता सोनी, कमलेश यादव, मनोज यादव, तीरथ यादव, नरेंद्र यादव, राजेन्द्र यादव, सुरेंद्र यादव, बिपिन यादव, राहुल यादव, भीखम लाल, दीपक यादव, रतिलाल यादव, रूपलाल बैगा, विजय बैगा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि चीन देश की सीमा के अंदर कई किलोमीटर कब्जा कर चुका है। भृष्टाचार चरम पर है। इसके बावजूद भाजपा की लापरवाही और हरकतों के विरुद्ध आवाज उठाने की इजाजत किसी को नहीं है। विपक्ष को संसद मे बोलने तक नहीं दिया जाता।देश का अधिकांश मीडिया डरा हुआ है। उनमे सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ़ बोलने का साहस नहीं है। जिसकी वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा करनी पड़ रही है।
मिल रहा अपार जनसमर्थन
