गणतंत्र दिवस के गरिमामयी कार्यक्रम के तुरंत बाद स्टेडियम की साफ सफाई कर किया गया दुरुस्त

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले में 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के अमर शहीद स्टेडियम में मुख्य आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश की जनजातिय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह की मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण कर अन्य तमाम कार्यक्रम कराए गए थे। इस अवसर पर जिले भर के तमाम अधिकारी कर्मचारी, नेतागण सहित स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और नगर के गणमान्य नागरिक हजारों की संख्या में उपस्थित रहे है।
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर बीते लगभग सप्ताह भर से अमर शहीद स्टेडियम में तैयारियां की जा रही थी। वहीं आज गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बाद अमर शहीद स्टेडियम के भीतर और स्टेडियम के बाहर गेट के आसपास कचरा और टेंट के कारण गड्ढे हो गए थे। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के कारण स्टेडियम कुछ क्षणों के लिए अव्यवस्थित जरूर हुआ था, लेकिन नगर पालिका परिषद के स्वच्छता निरीक्षक नारायण दुबे के मार्गदर्शन में नगरपालिका का सफाई अमले के द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के समारोह होने के पश्चात तुरंत साफ सफाई में जुट गए और क्षणभर में साफ सफाई कर स्टेडियम को पहले की तरह मूर्त रूप दे दिया है। निश्चित रूप से जिला मुख्यालय का यह एकमात्र स्टेडियम है जहां शहर भर के बच्चे,युवा सहित तमाम लोग खेलकूद की प्रैक्टिस और अन्य गतिविधियां करते हैं। इस तरह अगर स्टेडियम के साफ-सफाई मैं हीला हवाली या लेटलतीफी की जाती तो स्टेडियम में खिलाड़ियों और उससे जुड़े लोगों को परेशानी व दिक्कतों का सामना करना पड़ता।

इसके पहले गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भी नगर पालिका आमले के द्वारा जिला मुख्यालय के विभिन्न चौराहों और क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें नहला धुला कर व्यवस्थित किया गया। वही शहर के मुख्य मार्ग और मुख्य चौराहों की भी सफाई की गई है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से शहर की सड़कों और चौराहों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगरपालिका के स्वच्छता निरीक्षक नारायण दुबे सहित नपा का सफाई अमला लगातार शहर को साफ सुथरा बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *