उमरिया (संवाद)। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष नीरज चंदानी के नेतृत्व में नगर भाजपा के सभी वरिष्ठ जनों के साथ एक प्रतिनिधि मंडल जिले के कलेक्टर डॉ श्री कृष्ण देव त्रिपाठी से एक शिष्टाचार सौजन्य भेंट की है। इस दौरान नगर और जिले की कई विकास कार्यों को लेकर समसामयिक विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई साथ ही 1 फरवरी से 15 फरवरी तक होने वाले प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर होने वाले विकास यात्रा के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की तथा उमरिया नगर में हो रहे सौंदर्य करण के लिए क्षेत्रीय विधायक शिव नारायण सिंह एवं कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
