“आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चों की छुट्टी करना भूले कलेक्टर, प्री प्राइमरी से कक्षा पांचवी तक की 11 जनवरी तक है छुट्टी”
उमरिया (संवाद)। जिले के कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी का यह कैसा फरमान है की वह कक्षा प्री प्राइमरी से लेकर पांचवी तक के छात्राओं के लिए समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है लेकिन यह क्या उन्होंने आंगनवाड़ी में 3 साल तक के आनेवाले नन्हे बच्चों की छुट्टी करना भूल गए हैं।
जिले में लगातार ठंड और शीतलहर का कहर जारी है लगातार गिरते तापमान को देखते हुए राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा छोटे बच्चों की कक्षाओं के आकाश का जिम्मा जिले के कलेक्टर को सौंपा है। जिसमें कलेक्टर अपने-अपने जिले में ठंड के असर को देखते हुए बच्चों के अवकाश का निर्णय ले रहे हैं। वही आंगनवाड़ी केंद्र महिला विकास विभाग के अंतर्गत संचालित होता है और विभाग के द्वारा अभी तक ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिससे आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले नन्हे बच्चों का अवकाश घोषित किया जाए। हालांकि जिले के कलेक्टर को पूरा अधिकार है कि वह इस मसले पर भी निर्णय ले सकते हैं।
