उमरिया (संवाद)। जिले में ठंड और शीतलहर के कारण गिरते तापमान को देखते हुए जिले के कलेक्टर ने प्री प्रायमरी से लेकर कक्षा 5 वी तक के छात्रों का अवकाश 3 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।जिसमें 9 जनवरी से 11 जनवरी तक इन कक्षाओं के स्कूल बंद रहेंगे। इसके पहले भी 4 जनवरी से 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था।
जिले के कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी के द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि इसके पहले अत्यधिक ठंड पड़ने एवं तापमान में गिरावट आने व पूरा दिन शीतलहर चलने तथा कोहरा छाए रहने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े इसको दृष्टिगत रखते हुए शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत कक्षा प्री प्राइमरी से कक्षा 5वी तक के विद्यार्थियों का 4 जनवरी से 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। किंतु तापमान में लगातार गिरावट रहने व अत्यधिक ठंड पड़ने तथा दिनभर शीतलहर चलने के कारण विद्यार्थियों का दिनांक 9 जनवरी से 11 जनवरी तक कुल 3 दिवस का पुनः अवकाश घोषित किया जाता है।
