प्री प्रायमरी से कक्षा 5 वीं तक के लिए अवकाश घोषित, ठंड और शीत लहर के चलते कलेक्टर ने किया अवकाश घोषित

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया (संवाद)। जिले में 2 दिनों से लगातार मौसम के तापमान में आई गिरावट के कारण घना कोहरा, ठंड और शीतलहर के चलते जिले के कलेक्टर डॉ के डी त्रिपाठी ने समस्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं का अवकाश घोषित कर दिया है।

कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले में शीत ऋतु के प्रभाव से तापमान में आई गिरावट तथा शीतलहर और अत्यधिक कोहरा होने  के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 4 जनवरी से दिनांक 7 जनवरी तक कक्षा प्री प्राइमरी से कक्षा 5 वी तक के छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया जाता है। इसके अलावा कक्षा 6 से 8 की कक्षाएं प्रातः 9:30 बजे से संचालित की जाएंगी।वहीं राज्य स्तर से निर्धारित विभिन्न परीक्षाएं निर्धारित समय में आयोजित होंगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *