वार्ड 11 की शासकीय भूमि में अतिक्रमण,पार्षद के द्वारा मना करने पर अतिक्रमणकारी झूठे केस में फंसाने दी धमकी

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय में अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने से बाज नहीं आते वही वार्ड के जिम्मेदार पार्षद और नागरिकों के द्वारा मना करने पर भी अतिक्रमणकारी उनकी बात मानना तो दूर उन्हें झूठे केस में फंसा देने की भी धमकी दी जा रही है।
मामला नगरपालिका परिषद उमरिया के वार्ड नंबर 11 का है। जहां अतिक्रमणकारी मोहम्मद समीर के द्वारा पता गोदाम के पीछे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जानकारी के बाद वार्ड के पार्षद श्रीमती पूर्णिमा सुजीत सिंह भदोरिया और वार्ड के नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारी को शासकीय भूमि जोकि श्मशान भूमि के लिए आरक्षित है वहां पर अतिक्रमण नहीं करें। इसके अलावा वहीं बगल की शेष भूमि में चौधरी समाज के लिए सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जाना है। पार्षद और अन्य नागरिकों के मना करने के बावजूद भी अतिक्रमण कारी भूमि पर अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहा है और मना करने वाले लोगों के ऊपर झूठा केश या मुकदमा कराने की धमकी भी दे रहा है।
अतिक्रमणकारी मोहम्मद समीर के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने की जबरदस्ती को देखते हुए वार्ड के पार्षद पूर्णिमा,सुजीत सिंह और अन्य वार्ड वासियों ने जिले के कलेक्टर और सीएमओ नपा को ज्ञापन सौंपकर शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को तत्काल रोकने और अतिक्रमणकारियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *