उमरिया (संवाद)।भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है संगठन को अनवरत रूप से गति देने के लिए कार्यालय कार्यक्रम और कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने उमरिया सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की अध्यक्षता में जिला भाजपा की बैठक ली।बैठक में माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ बूथ जाकर सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से आमजन को अवगत कराते हुए संगठन को सशक्त करें साथ ही व्यक्तित्व के निर्माण से समाज का निर्माण होता है और स्वस्थ समाज में ही स्वस्थ राजनीति पल्लवित और पोषित होती हैl
बैठक के उपरांत भाजपा अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के साथ स्पीकर महोदय ने नवीन निर्माणाधीन जिला भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया इस दौरान पूर्व सांसद ज्ञान सिंह, बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह की उपस्थित रहे l श्री गौतम जी ने कार्यालय को कार्यकर्ताओं के काम का केंद्र बताया, साथ ही अध्यक्ष महोदय ने संगठन और विचार को आगे बढ़ाने के लिए कार्यालय के महत्व पर जोर दियाl कार्यालय निरीक्षण करते समय भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह पूर्व सांसद ज्ञान सिंह एवं भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेl
