एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक युवती की हरकत ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।शराब के नशे में धुत्त एक हाई प्रोफाइल युवती ने ना सिर्फ शराब के नशे में हंगामा किया बल्कि शहर के पॉस इलाके में बीच सड़क में अर्धनग्न होकर लेट गई और हंगामा करती रही।लोगो की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और उसने युवती को समझाया तब भी युवती एक न मानी और हंगामा करती रही।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नाइट कल्चर की जब से शुरुआत हुई है तब से महिलाओं और युवतियों के द्वारा शराब पीकर हंगामा करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गुरुवार की रात फिर एक युवती ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
