कलेक्टर ने खरीदी प्रभारी एवम सर्वेयर को किया सस्पेंड, तौल के नाम किसानों से ले रहा था रुपये

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। धान खरीदी केन्द्रक  मे किसानों के द्वारा की गई शिकायत के बाद कलेक्टर ने गणपुरी धान खरीदी प्रभारी हर्षित गुप्ता एवम सर्वेयर रमेश यादव को निलंबित कर दिया है। इनकी जगह अब प्रभारी के रूप में अजय गुप्ता एवम सर्वेयर के रूप में गणेश साहू खरीदी केंद्र का प्रभार लेंगे।
इस पूरे मामले में कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी ने बताया कि किसानों से मिली शिकायतों के आधार पर कार्यवाही की गई है।विदित हो कि कलेक्टर केडी त्रिपाठी ने शुक्रवार की सुबह करींब 9.30 बजे गणपूरी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान लगभग आधे दर्जन किसानों से सीधा संवाद किया और खरीदी केंद्र में किसानों के सुविधा एवम व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली,इस दौरान कलेक्टर ने प्रांगड़ में मौजूद सुदामा सिंह,मनोज सिंह दोनो निवासी सरखनिया,दराई प्रजापति निवासी बमेरा, विजय सिंह निवासी रक्सा,कन्हैया यादव निवासी खैरा, दीनबंधु यादव निवासी गणपुरी सहित क़ई किसानों से खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओ सम्बन्ध में बातचीत की है।
किसानों ने बताया कि केंद्र प्रभारी और सर्वेयर के द्वारा तौल के नाम पर पैसे के मांग की बात स्वीकार की है।इस दौरान कलेक्टर ने उन किसानों से भी पूछताछ की है जिन किसानों ने पूर्व में खरीदी केंद्र में अपनी धान का विक्रय किया था। इनमें मुख्य रूप से जयभान सिंह निवासी परासी,रामप्रसाद,राममिलन यादव दोनो निवासी गणपुरी,विवेक तिवारी निवासी धमोखर रहे है। इन किसानों से भी व्यवस्थाओं एवम किसानों से अनैतिक रकम लेने के सम्बन्ध में कलेक्टर ने बातचीत की है। जिसके बाद सस्पेंड की कार्यवाही की गई है।
कार्यवाही के दौरान कलेक्टर केडी त्रिपाठी के साथ जिला खाद्य अधिकारी बीएस परिहार,प्रभा बड़करे, एनएस भाटी,पुनीत पांडे,बैंक अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी मौजुद रहे है।दरअसल गणपुरी खरीदी केंद्र में करींब चार दिनों पहले धमोखर निवासी किसान एवम भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर यादव अपनी करींब 107 क्विन्टल धान के विक्रय के लिए आये थे,इनका कहना है कि खरीदी प्रभारी एवम दूसरे जिम्मेदार कर्मी द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से तौल के नाम पर अनैतिक राशि की डिमांड करते है,हमने अपनी धान विक्रय के विरुद्ध करींब 4 हजार की रकम दी है,जिसके बाद रसीद मिल सकी है।इस गम्भीर मामले की लिखित शिकायत भी किसान सुंदर लाल यादव ने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को सौंपी है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *