आरसी स्कूल में आज 3 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन,पुरुस्कार पाकर प्रतिभागियों के खिले चेहरे

Editor in cheif
5 Min Read
उमरिया (संवाद)। लगातार 3 दिनों से चल रहे आरसी हायर सेकेंडरी स्कूल के द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का समापन आज हो गया है। समापन अवसर पर विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। जहां पुरस्कार पाकर छात्र प्रतिभागियों के ना सिर्फ चेहरे खुशी से खिल उठे बल्कि उनका जोश भी देखते बन रहा था।

Contents
उमरिया (संवाद)। लगातार 3 दिनों से चल रहे आरसी हायर सेकेंडरी स्कूल के द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का समापन आज हो गया है। समापन अवसर पर विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। जहां पुरस्कार पाकर छात्र प्रतिभागियों के ना सिर्फ चेहरे खुशी से खिल उठे बल्कि उनका जोश भी देखते बन रहा था।जिले के शिक्षा संस्थानों में सबसे अग्रणी आरसी हायर सेकेंडरी स्कूल के द्वारा 3 दिवसीय वृहद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न खेलों का समावेश कर कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके लिए जहां पूरा स्कूल प्रबंधन इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा था, वही छात्र प्रतिभागियों का जोश भी देखते बन रहा था। इन 3 दिनों में छात्रों ने अपनी पूरी कला और कुशलता झोंक दी, इस दौरान कई छात्र खिलाड़ियो के अंदर छुपी कला और खेल के प्रति रुचि साफतौर पर देखी गई।कई प्रतिभागियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया वहीं संस्थान के द्वारा रखे गए वृहद पुरुस्कार वितरण में छात्र प्रतिभागियों ने जमकर पुरुस्कार भी जीतेेे हैं।आज शनिवार को सुबह 10 बजे से आरसी स्कूल प्रांगण में भव्य पुरुस्कार वितरण का कार्यक्रम रखा गया था,भव्य इसलिए भी कि जिसमे 10:30 बजे से छात्रों को पुरस्कार बांटने का काम शुरू कर दिया गया था और यह सिलसिला लगातार शाम 4 बजे तक लगभग 5 घंटे से ज्यादा समय तक चलता रहा। इस दौरान लगभग एक दर्जन से ज्यादा अतिथियों ने खेल में शामिल हुए छात्र प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण किया है।जिसमें नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह, जनपद पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, भाजपा नेता धनुषधारी सिंह, रामनारायण परासी, दिवाकर सिंह, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, नपा उपाध्यक्ष अमृत लाल यादव, जिला पंचायत सदस्य ओंकार सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह, मनीष सिंह, मनोहर सिंह, आधार सिंह, विनय सिंह मून सहित वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार द्विवेदी, संपादक संतोष गुप्ता, दीप नारायण सोनी और पत्रकार अरुण कुमार त्रिपाठी  के द्वारा खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिये छात्र खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण किया गया।इस पूरे आयोजन में जिस तरीके से स्कूल प्रबंधन के द्वारा एक 1वृहद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र प्रतिभागियों ने अलग-अलग खेलों जिसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, दौड़ सहित तमाम खेलों का समावेश किया गया था और पूरे 3 दिनों तक बेहतर तरीके से इस आयोजन के लिए प्रबंधन ने जिस तरीके से व्यवस्थित शुभारंभ, संचालन और समापन किया है,निश्चित रूप से स्कूल प्रबंधन, वहां के टीचर्स और इस पूरे काम में जुड़े हुए लोगों की अच्छी काबिलियत काबिलेगौर रही है।पुरुष्कार वितरण के प्रथम चरण मे उपस्थित अतिथिगण भाजपा नेता धनुषधारी सिंह, दिवाकर सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, रामनारायण पयासी, चन्द्रप्रकाश द्विवेदी,सुनील गुप्ता सुमित गौतम आमित सिंह मनीष सिंह एवं संम्पादक  संतोष गुप्ता दैनिक दुनिया ने बारी-बारी से लगभग 250 पुरस्कारों से बच्चो को सम्मानित किया। इसके पश्चात द्वितीय चरण में सम्मानित पत्रकार गणो  संतोष द्विवेदी दीप नारायण सोनी, कौशल विश्वकर्मा, अरूण त्रिपाठी  के द्वारा लगभग 200 प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया ।तृतीय चरण मे नगर पालिका परिषद उमरिया की सम्माननीय अध्यक्ष श्रीमती रश्मी सिंह, उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, प्रतिष्ठित पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह जनपद अध्यक्ष करकेली श्रीमती प्रियंका मून सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति मे लगभग 200 बच्चों का पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।इसी प्रकार पुरस्कार वितरण की अतिंम एवं चतुर्थ चरण मे जिला पंचायत सदस्य श्री ओंकार सिंह श्री मनोहर सिंह मरावी एवं पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री ध्यान सिंह ने लगभग 100 पुरस्कार प्रतिभागी छात्र-छात्राओं  को पुरस्कृत कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की, और अंत में स्कूल के हेड ब्वाय अयान मिश्रा एवं हेड गर्ल संतोषी देवी बैगा को खेल विभाग द्वारा आरोहित ध्वज को उतार कर कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया।विधालय के स्टार उद्घोषक श्री हेमन्त शुक्ला उपप्राचार्य दीपक श्रीवास्तव, संगीत शिक्षक विष्णू द्विवेदी, खेल शिक्षक शुभ कुमार सोनीे, सुश्री शैली शुक्ला,वीरेन्द्र कुमार ने अथक प्रयास कर अन्य शिक्षकों के साथ तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता को यादगार बना दिया ।अंत में विधालय की प्राचार्या श्रीमती नीना पाण्डेय ने उपस्थित अतिथियों अभिभावकों व छात्र छात्राओं को शुभकामनाएँ प्रेषित किया।
जिले के शिक्षा संस्थानों में सबसे अग्रणी आरसी हायर सेकेंडरी स्कूल के द्वारा 3 दिवसीय वृहद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न खेलों का समावेश कर कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके लिए जहां पूरा स्कूल प्रबंधन इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा था, वही छात्र प्रतिभागियों का जोश भी देखते बन रहा था। इन 3 दिनों में छात्रों ने अपनी पूरी कला और कुशलता झोंक दी, इस दौरान कई छात्र खिलाड़ियो के अंदर छुपी कला और खेल के प्रति रुचि साफतौर पर देखी गई।कई प्रतिभागियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया वहीं संस्थान के द्वारा रखे गए वृहद पुरुस्कार वितरण में छात्र प्रतिभागियों ने जमकर पुरुस्कार भी जीतेेे हैं।

आज शनिवार को सुबह 10 बजे से आरसी स्कूल प्रांगण में भव्य पुरुस्कार वितरण का कार्यक्रम रखा गया था,भव्य इसलिए भी कि जिसमे 10:30 बजे से छात्रों को पुरस्कार बांटने का काम शुरू कर दिया गया था और यह सिलसिला लगातार शाम 4 बजे तक लगभग 5 घंटे से ज्यादा समय तक चलता रहा। इस दौरान लगभग एक दर्जन से ज्यादा अतिथियों ने खेल में शामिल हुए छात्र प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण किया है।

जिसमें नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह, जनपद पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, भाजपा नेता धनुषधारी सिंह, रामनारायण परासी, दिवाकर सिंह, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, नपा उपाध्यक्ष अमृत लाल यादव, जिला पंचायत सदस्य ओंकार सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह, मनीष सिंह, मनोहर सिंह, आधार सिंह, विनय सिंह मून सहित वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार द्विवेदी, संपादक संतोष गुप्ता, दीप नारायण सोनी और पत्रकार अरुण कुमार त्रिपाठी  के द्वारा खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिये छात्र खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण किया गया।

इस पूरे आयोजन में जिस तरीके से स्कूल प्रबंधन के द्वारा एक 1वृहद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र प्रतिभागियों ने अलग-अलग खेलों जिसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, दौड़ सहित तमाम खेलों का समावेश किया गया था और पूरे 3 दिनों तक बेहतर तरीके से इस आयोजन के लिए प्रबंधन ने जिस तरीके से व्यवस्थित शुभारंभ, संचालन और समापन किया है,निश्चित रूप से स्कूल प्रबंधन, वहां के टीचर्स और इस पूरे काम में जुड़े हुए लोगों की अच्छी काबिलियत काबिलेगौर रही है।
पुरुष्कार वितरण के प्रथम चरण मे उपस्थित अतिथिगण भाजपा नेता धनुषधारी सिंह, दिवाकर सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, रामनारायण पयासी, चन्द्रप्रकाश द्विवेदी,सुनील गुप्ता सुमित गौतम आमित सिंह मनीष सिंह एवं संम्पादक  संतोष गुप्ता दैनिक दुनिया ने बारी-बारी से लगभग 250 पुरस्कारों से बच्चो को सम्मानित किया। इसके पश्चात द्वितीय चरण में सम्मानित पत्रकार गणो  संतोष द्विवेदी दीप नारायण सोनी, कौशल विश्वकर्मा, अरूण त्रिपाठी  के द्वारा लगभग 200 प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया ।

तृतीय चरण मे नगर पालिका परिषद उमरिया की सम्माननीय अध्यक्ष श्रीमती रश्मी सिंह, उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, प्रतिष्ठित पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह जनपद अध्यक्ष करकेली श्रीमती प्रियंका मून सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति मे लगभग 200 बच्चों का पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इसी प्रकार पुरस्कार वितरण की अतिंम एवं चतुर्थ चरण मे जिला पंचायत सदस्य श्री ओंकार सिंह श्री मनोहर सिंह मरावी एवं पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री ध्यान सिंह ने लगभग 100 पुरस्कार प्रतिभागी छात्र-छात्राओं  को पुरस्कृत कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की, और अंत में स्कूल के हेड ब्वाय अयान मिश्रा एवं हेड गर्ल संतोषी देवी बैगा को खेल विभाग द्वारा आरोहित ध्वज को उतार कर कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया।
विधालय के स्टार उद्घोषक श्री हेमन्त शुक्ला उपप्राचार्य दीपक श्रीवास्तव, संगीत शिक्षक विष्णू द्विवेदी, खेल शिक्षक शुभ कुमार सोनीे, सुश्री शैली शुक्ला,वीरेन्द्र कुमार ने अथक प्रयास कर अन्य शिक्षकों के साथ तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता को यादगार बना दिया ।अंत में विधालय की प्राचार्या श्रीमती नीना पाण्डेय ने उपस्थित अतिथियों अभिभावकों व छात्र छात्राओं को शुभकामनाएँ प्रेषित किया।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *