उमरिया (संवाद)। जिले में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराई हुई है। दूरदराज से आने मरीजो को अस्पतालों में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।जिला चिकित्सालय बेजान दिखाई पड़ता है। इसके पीछे कारण यह बीते 6 दिनों से संविदा स्वास्थ्य कर्मी प्रदेश व्यापी हड़ताल पर है।उनकी मांग है कि उनकी 2 सूत्रीय मांग 5 जून 2018 को लागू करना और निष्काषित कर्मचारियों को पुनः वापस लेने की मांग पर अड़े हुए है। पूर्व से घोषित आंदोलन के तहत वह 15 नवम्बर से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरने पर बैठे है।उनका कहना है जब तक हमारी मांगे नही मानी जाती तब तक वह आंदोलन के लिए विवश है।
