उमरिया (संवाद)। जिले भर के जनपद सदस्यों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम इस बाबत ज्ञापन सौंपा गया है कि मुख्यमंत्री के द्वारा सरपंचों के लिए बढ़ाए गए मानदेय और अधिकार की तरह जनपद सदस्यों के भी मानदेय और अधिकारों को बढ़ाया जाए।
आज शनिवार को जिले के तीनों जनपदों के जनपद सदस्य एकत्रित होकर जिले के कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा है। उनके द्वारा ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह मांग की गई है कि ग्राम पंचायत के सरपंचों की तरह उनका भी मानदेय और अधिकार बढ़ाई जाय। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा पूरे प्रदेश के ग्राम पंचायत के सरपंचों का सम्मेलन भोपाल में किया गया था, जिसमें सरपंचों के मानदेय और उनके अधिकारों को बढ़ाया गया था। इसी के तहत अब जनपद के सदस्यों के द्वारा उनके मानदेय बढ़ाने और उनके अधिकार बढ़ाने की मांग की जा रही है। ज्ञापन सपने के दौरान जिले के जनपद पंचायत करकेली जनपद पंचायत मानपुर और जनपद पंचायत पाली के सदस्यगण शामिल रहे हैं।
