शहडोल (संवाद)। जिला न्यायालय में पेशी करने आया कह दी कोर्ट परिसर से फरार हो गया है कैदी के फरार होने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस कोतवाली को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की है। हालांकि पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद फरार कैदी को पकड़ लिया गया है।
दरअसल शहडोल जिला न्यायालय में अपराध क्रमांक 264/22 धारा 420 सहित अन्य धाराओं का आरोपी शिवा सिंह बघेल को पेशी कराने के लिए न्यायालय लाया गया था। जहां से वह मौका पाकर फरार हो गयाम जानकारी के बाद पेशी करने लाई पुलिस कर्मचारी में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
संयुक्त रूप से पुलिस टीम को फरार आरोपी को पकड़ने घंटों काफी मशक्कत करना पड़ा। जिसके बाद फरार आरोपी बीटीआई कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में छिपा मिला। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा इस दौरान झाड़ियों में पुलिस के द्वारा दौड़ाये जाने पर कई पुलिस कर्मचारी जख्मी भी हुए हैं। हालांकि फरार आरोपी को घेरकर पकड़ लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है।