उमरिया (संवाद)। कलेक्टर श्रीमान कृष्णदेव त्रिपाठी, अपर कलेक्टर श्रीमती मिषा सिंह व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में युवा टीम उमरिया के टीम लीडर हिमांशु तिवारी के नेतृत्व में विकासखण्ड पाली में ग्राम मुदरिया पटपरिया टोला के नाला में युवा टीम उमरिया के द्वारा बोरी बंधान कार्य किया गया जिसमें 32 बोरी, ग्राम मुदरिया में पटपरिहा हदी में लगभग 30 बोरियां का बोरी बंधान युवा टीम उमरिया के सदस्यों एवं ग्रामीण जनों में सहयोग से किया गया।

Contents
उमरिया (संवाद)। कलेक्टर श्रीमान कृष्णदेव त्रिपाठी, अपर कलेक्टर श्रीमती मिषा सिंह व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में युवा टीम उमरिया के टीम लीडर हिमांशु तिवारी के नेतृत्व में विकासखण्ड पाली में ग्राम मुदरिया पटपरिया टोला के नाला में युवा टीम उमरिया के द्वारा बोरी बंधान कार्य किया गया जिसमें 32 बोरी, ग्राम मुदरिया में पटपरिहा हदी में लगभग 30 बोरियां का बोरी बंधान युवा टीम उमरिया के सदस्यों एवं ग्रामीण जनों में सहयोग से किया गया।बोरी बंधान के कार्य से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी व ग्रामवासियों को पानी का दिक्कत नही होगी।युवाओं ने श्रमदान के माध्यम से अपना सहयोग देकर गांव मे बहते जल को बोरी बंधान के माध्यम से संरक्षित करने का सराहनीय कार्य किया। सामाजिक सरोकार के इस तरह के कार्यो में जनता की भागीदारी के बिना सफलता मिलना असंभावी है। सरकार के साथ साथ समाज से भी अपनी अहम भूमिका निर्वहन करने की अपेक्षा है।इस कार्य में युवा टीम से हिमांशु तिवारी,ज्योति विश्वकर्मा, खुसी सेन,राहुल सिंह, लक्ष्मी सिंह,सुनील प्रजापति, मुकेश सिंह,सुनीता सिंह,कलसिया बाई सहित अन्य लोग शामिल रहें।