अच्छा कार्य करने वाले राजस्व अमले को सम्मानित किया जायेगा
उमरिया (संवाद)। जिले में सीमांकन के बड़ी संख्या में प्रकरण लंबित होने पर कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने उमरिया जिले में एक माह तक सीमांकन प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष राजस्व अभियान चलाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये हैं। आपने बताया कि जिले में सीमांकन के 1460 प्रकरण लंबित है, जिनके निराकरण की प्रक्रिया बनाकर पटवारी से लेकर राजस्व निरीक्षकों तथा तहसील वालों की जबाबदारी तय की गई है। अभियान के दौरान अच्छा कार्य करने वाले राजस्व अमले को सम्मानित किया जायेगा तथा वांछित प्रगति नहीं देने वाले अमले की जबाबदेही तय कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
सीमांकन के लंबित प्रकरणों को तय समय सीमा में निराकरण करने हेतु सबंधित तहसीलदारों को राजस्व निरीक्षकों तथा दो-दो पटवारियों के दल बनाकर जिम्मेदारी सौंपने हेतु कहा गया है, दल का दायित्व होगा कि संबंधित पक्षकारों को समय पर सीमांकन की तिथि एवं समय की सूचना देकर मौके पर सीमांकन करें तथा प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित तहसीलदार को सौंपे, सबंधित तहसीलदार प्रतिदिन जानकारी तैयार कर गूगल सीट में निर्धारित प्रारूप में जानकारी एस एल आर को भेजेंगे। एस एल आर तहसीलदार वार जानकारी संकलित कर कलेक्टर के समक्ष दैनिक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। निर्धारित प्रक्रिया एवं समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले अमले की जबाब देही तय की जायेगी तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी, अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अमले को कलेक्टर व्दारा सम्मानित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी
संस्कृति के मूल में सामाजिकता
है, सद्भाव है और इस सद्भाव को
बढ़ाने में सामूहिक विवाह
सम्मेलन एक बड़ा ही मजबूत और
कारगर माध्यम है। बेटियों के
पाणिग्रह - 14/03/2026