गुजरात में भाजपा की जीत पर मनाया गया जश्न, पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता व सरकार की हितग्राही योजनाओं की जीत है-दिलीप

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। भारतीय जनता पार्टी को जिस प्रकार से पूरे देश में समर्थन मिल रहा है उसकी बानगी लिखता गुजरात प्रदेश का चुनाव अपने आप में ऐतिहासिक और अद्वितीय रहाl गुजरात के विधानसभा चुनावों में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला और लगातार 27 वर्षों से सत्ता में रहने के बाद गुजरात प्रदेश के लोगों ने भाजपा सरकार की नीतियों और मोदी सरकार के नेतृत्व पर मुहर लगाते हुए स्पष्ट जनादेश दिया वह अपने आप में अद्भुत रहाl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के नेतृत्व में उमरिया नगर के गांधी चौक में समस्त कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए पटाखे तोड़कर मिठाइयां बांटकर इस परिणाम का स्वागत करते हुए ऊर्जा और उत्साह के माहौल में एक दूसरों को बधाइयां देते हुए देश की जनता का आभार व्यक्त कियाl
स्थानीय गांधी चौक में जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मां भारती के जयघोष के साथ नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से उमरिया को गुंजायमान कियाl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि यह स्पष्ट जनादेश मोदी सरकार के नेतृत्व क्षमता जन हितेषी योजनाओं का परिणाम हैl यह जीत आम जनता के विश्वास की जीत हैl आज के इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष धनुर्धारी सिंह चंद्रप्रकाश द्विवेदी महामंत्री दीपक छतवानी राम रूप मिश्रा संतोष चतुर्वेदी सुमित गौतम नीरज चंदानी विनय मिश्रा अमित सिंह शैलेंद्र सिंह शैलेंद्र सिंह श्रीधर राव नितिन बसवानी विपिन तिवारी रविकांत गौतम सुशील मिश्रा राहुल गौतम  सुनील खटीक टार्जन प्रमोद तोमर शिवम असाटी व भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए l
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *