नगर पालिका उमरिया व स्टेडियम की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न
उमरिया (संवाद)। कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर पालिका उमरिया व स्टेडियम की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी , जिला क्रीडा अधिकारी एवं संभागीय परियोजना यंत्री लोक निर्माण विभाग पीआईयू उमरिया एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्माणाधीन हॉकी एक्सटोटर्फ स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण किये जाने के निर्देश निर्माण एजेंसी संभागीय परियोजना यंत्री लोक निर्माण विभाग पीआईयू उमरिया को दिये गये। स्थानीय अमर शहीद स्टेडियम उमरिया की नियमित साफ-सफाई, वाटरिंग, शौचलयों की नियमित साफ सफाई करानें , विभिन्न खेलों को दृष्टिगत रखते हुए सुव्यवस्थित किये जाने के निर्देश दिये गये। स्थानीय स्टेडियम में सिंचाई एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई किये जाने के निर्देश दिये गये है।
लोक निर्माण विभाग उमरिया द्वारा निर्मित की गई रोड बस स्टैण्ड से स्टेशन चौरहा तक की स्ट्रीट लाईट दिन में भी चालू पाई गई एवं साफ सफाई का अभाव पाया गया जिसपर बैठक में उपस्थित कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग उमरिया को संबंधित ठेकेदार से रोड की सफाई, डिवाईडर की रंगाई-पुताई एवं डिवाइडर में लगे पौधों की गुड़ाई तत्काल किये जाने के निर्देश दिये गये। कालरी स्कूल उमरिया खेल मैदान को व्यवस्थित करने एवं साफ-सफाई किये जाने के निर्देश बैठक में उपस्थित मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक नगर पालिका परिषद उमरिया को दिये गये।
नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गो में स्थित डिवाईडरो की पुताई, स्ट्रीट लाईटो के नियमित परिचालन व रोड की साफ-सफाई किये जाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक नगर पालिका परिषद उमरिया को दिये गये। कलेक्टर ने कहा कि जिले के मुख्य मार्गो में स्थित शासकीय कार्यालय/भवनों की रोड के सामने आने दीवाल की रंगाई-पुताई या आर्कषक कलाकृतियां बनाई जाए ताकि शहर से गुजरने वाले आगंतुक आर्कषित हो।
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी
संस्कृति के मूल में सामाजिकता
है, सद्भाव है और इस सद्भाव को
बढ़ाने में सामूहिक विवाह
सम्मेलन एक बड़ा ही मजबूत और
कारगर माध्यम है। बेटियों के
पाणिग्रह - 14/03/2026