उमरिया (संवाद)। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा एवं जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के मार्गदर्शन पर नौरोजाबाद पुलिस व युवा टीम उमरिया के द्वारा शासकीय कन्या विद्यालय नौरोजाबाद में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
थाना प्रभारी डॉ ज्ञानेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि नशा मुक्ति के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। छात्रों को समाज से नशीली दवाओं के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया।
