उमरिया (संवाद)। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी के निर्देशानुसार युवा टीम उमरिया के द्वारा गांव-गांव घर-घर जाकर 18 आयुष के मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में दीवार लेखन कर जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।
टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने मतदाता पुनरीक्षण अंतर्गत नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने हेतु दीवार लेखन के माध्यम से व घर-घर जाकर जानकारी प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए युवा टीम ने उपस्थित लोगों को किया प्रेरित। ग्रामीण युवा युवतियों को बताया जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष हो गई है वह अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने अपने क्षेत्रीय आपने मतदाता केंद्र के बीएलओ से संपर्क कर अपने दस्तावेज दे सकते हैं।
दस्तावेजों में अंकसूची आधार कार्ड राशन कार्ड या समग्र आईडी और एक कलर फोटो देकर बीएलओ से या इंटरनेट कैफे के माध्यम से या अपने मोबाइल से वोटर हेल्पलाइन में दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान हिमांशु तिवारी ज्योति विश्वकर्मा खुशी सेन सुनील प्रजापति राहुल सिंह प्रदीप राय शिवानी बर्मन एवं सभी उपस्थित रहे।