कटनी (संवाद)। पूरे जिले और संभाग को हिला देने वाला मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में दिनदहाड़े 7 करोड़ की कीमत 15 किलो सोना और 3.5 लाख की डकैती मामले में पुलिस को सफलता की किरण मिली है। पुलिस को कुंडम के दशहरमन के जंगल में डकैती में शामिल दो आरोपियों को पकड़ा है और उनके पास से एक कट्टा एक जिंदा कारतूस कारतूस सहित ₹20000 नगद सहित डकैती में उपयुक्त 3 बाइक बरामद की है। पुलिस इसे एक सफलता के रूप में मान रही है पुलिस का मानना है कि पकड़े गए दो आरोपियों के निशानदेही पर अन्य बाकी बचे चार आरोपी शीघ्र ही पकड़ लिए जाएंगे।
मामले में पुलिस को मिली सफलता के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में कल शनिवार को सुबह डकैती की जानकारी के बाद एडीजी के निर्देश पर पूरे जिले और संभाग के पुलिस बदमाशों को पकड़ने रवाना हुई थी इसके लिए 5 टीमों का गठन भी किया गया था और टीमों को अलग-अलग दिशा में रवाना किया गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बाइक में सवार होकर भागे बदमाश के लोकेशन से पता चला कि कुंडम के आसपास के जंगल इलाके की तरफ भागते हुए जानकारी मिली थी।
