मुख्यमंत्री कप: विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का होगा आयोजन,28 नवंबर से होगा प्रारम्भ

Editor in cheif
2 Min Read
28 नवंबर पाली, 30 नवंबर को मानपुर तथा 1 एवं 2 दिसंबर को स्टेडियम उमरिया में
उमरिया (संवाद)। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व जिला खेल एवं  युवा कल्याण अधिकारी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता अंतर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, कुष्ती, खोखो, व्हालीवाल एवं फुटवाल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा।
 उन्होंने बताया कि विकासखण्डों की प्रतियोगिताओं में  28 नवंबर को पाली विकासखण्ड के पाली प्रोजेक्ट मैदान खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। जिसका आयोजन रेषमा शर्मा ग्रामीण युवा समन्वयक मो नंबर 8819859878 के द्वारा किया जाएगा। इसी तरह 30 नवंबर को मानपुर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया गया है जिसका आयोजन भगवत प्रसाद पटेल ग्रा0यु0स0 मोन0 8085602023 द्वारा किया जाएगा। करकेली की ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 1 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से अमर शहीद स्टेडियम ग्राउण्ड में किया गया है । जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2 दिसंबर को बालिका एवं बालक वर्ग की स्टेडियम ग्राउण्ड में प्रातः 10 बजे से आयोजित की गई है। करकेली ब्लाक एवं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कृष्ण कुमार झारिया जिला खेल प्रषिक्षक से संपर्क किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु समूह के बालक एवं बालिका खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। जिसकी गणना 31 दिंसबर 2022 की स्थिति में, खिलाड़ी का मप्र का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा। आयु हेतु खिलाड़ी का मूल जन्म प्रमाण पत्र एवं अध्ययनरत विद्यार्थियो के प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं अंकसूची मान्य की जाएगी।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *