आकाशकोट के राहुल को मिला बाल मित्र सम्मान

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के अवसर पर भोपाल में निवसीड संस्था (बचपन) द्वारा राज्यस्तरीय बाल अधिकार मित्र सम्मान समारोह आंचलिक विज्ञान केंद्र, श्यामला हिल भोपाल में किया गया। जिसमे राष्ट्रीय युवा संगठन, दस्तक बाल मंच से जुड़े आकाशकोट के माली गांव के राहुल सिंह को सम्मानित किया गया।
राहुल को यह सम्मान बाल अधिकार पर कार्य करने के लिए दिया गया है राहुल पिछले 7 सालों से सामाजिक संस्था के संपर्क में रहे है जो लगातार ही अपनी पढ़ाई के साथ बाल अधिकार पर बच्चों के बीच माहौल बनाने का भी कार्य करते रहते है। सामाजिक कार्यकर्ता व बाल अधिकार मंच उमरिया के संयोजक अजमत भाई द्वारा समय समय पर राहुल के साथ जुड़ कर बाल विवाह कानूनन अपराध, पर्यावरण से दोस्ती, बाल श्रममुक्ति जैसे कार्यक्रमों को लेकर कार्य से जोड़ते रहते है।
कार्यक्रम का आयोजन में निवसीड संस्था द्वारा किया गया व इस आयोजन में मुख्यरूप से मध्यप्रदेश के बाल अधिकार संरक्षण आयोग के बाल मित्र दिलीप शर्मा, डेमोक्रेटिक प्रेस क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, विकासनाम ग्रुप के चेयरमैन मचल सिंह, विवेक तिवारी, राज राहवर, अमित शर्मा, संजय पाठक उपस्थित रहे व जिले के भूपेंद्र त्रिपाठी, संपत नामदेव, फूल बाई, संभु सिंह, नगीना, जितेंद्र गौतम, वीरेंद्रावन व आकाशकोट के साथी और राहुल के दोस्तों ने शुभकामनाएं दी है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *