कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंगार पर बलात्कार का मामला दर्ज, खुद को उनकी पत्नी बताने वाली महिला ने दर्ज कराया केस

Editor in cheif
3 Min Read
भोपाल/धार (संवाद)। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की समस्या कुछ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसके पहले अनूपपुर के कोतमा विधायक सुनील सराफ और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के ऊपर महिला से छेड़छाड़ का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंगार के ऊपर रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। खुद को उमंग सिंगार की पत्नी बताने वाली महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर उनके खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है।
स्वयं को कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंगार की पत्नी बताने वाली 38 वर्षीय महिला ने पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ उमंग सिंगार ने बलात्कार किया है और अब उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जा रहा है। महिला की शिकायत पर धार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है उनके खिलाफ दुष्कर्म सहित अप्राकृतिक कृत्य की धारा 376, 377 और 498 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह धार जिले की रहने वाली है। उसके पति उमंग सिंगार से उसकी पहचान एक आम सभा के दौरान हुई थी। तब से उसकी और उमंग सिंगार की फोन पर बातचीत होने लगी। उमंग सिंगार ने उस महिला से कहा था कि वह उससे शादी करेगा इसलिए तुम मेरे साथ रहो। इसके बाद महिला उसके साथ भोपाल और धार में उनके साथ रही है। उमंग सिंगार ने महिला से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया है। जिसके बाद उन्होंने 16 अप्रैल 2022 को उस महिला से भोपाल में शादी कर ली। शादी के बाद धीरे-धीरे उमंग सिंगार का बर्ताव उसके प्रति बदलने लगा और उमंग सिंगार ने महिला को प्रताड़ित करने लगा।
शादी के 2 माह बाद से ही वह महिला के साथ गाली गलौज करना उसकी बिना इच्छा के जबरन शारीरिक संबंध बनाना और मना करने पर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते रहे हैं। कई बार महिला के द्वारा उससे अनुरोध करने पर भी वह नहीं माने और उसके साथ अनैतिक करते भी किया है। इसके पहले भी वह डायल 100 के माध्यम से पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा चुकी है।इसके अलावा महिला ने एक बार जबलपुर पुलिस में भी शिकायत दर्ज करा चुकी है। कई बार महिला के द्वारा उनके प्रतिष्ठा और डर के कारण उसनेऔर उनकी बात को पूरी तरह माना और समझौता किया है। लेकिन अब अति होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *