युवाओं ने छात्राओं के साथ किया पौधारोपण

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। युवा टीम उमरिया के द्वारा महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि एवं अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के उपलक्ष पर शासकीय कन्या विद्यालय बिरसिंहपुर पाली परिसर में छात्राओं एवं विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक गण की उपस्थिति में आम नीम आंवला का पौधा रोप कर पौधारोपण किया गया एवं पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया।
विद्यालय प्राचार्य के.के सिंघई ने कहा की पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे है। पर्यावरण हरा-भरा रहेगा, तभी जीवन भी सुरक्षित रहेगा।
   टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताते हुए कहा कि साइमन गो बैक का नारा देकर भारतवासियों में नया विश्वास भर  देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है।आपके विचार सदैव हमें राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करते रहेंगे।
पौधारोपण के दौरान विद्यालय प्राचार्य के.के सिंघई, शिक्षिका ममता बेल्थरे,शिक्षक नरोत्तम गुप्ता,युवा टीम से हिमांशु तिवारी,ज्योति विश्वकर्मा, सुनील प्रजापति, खुशी सेन,सुलोचना गुप्ता,राहुल सिंह,बहुदार लाल दहायत, सरोज गुप्ता, विद्यालय छात्रा सपना प्रजापति खुशनुमा बानो शिवांगिनी यादव खदीजा हबीबा छोटी रैदास कामिनी महत्व संस्कृति शिवानी यादव एवं सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *