उमरिया (संवाद)। बाल दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा आगनवाड़ी केंद में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया। तत्पश्चात आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित सभी बच्चों को पुस्तकें पेन कॉपी रबर कटर पेंसिल आदि एवं फल वितरण कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि देशके प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए आगनवाड़ी के बच्चों को उत्साहित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद कार्यक्रम में भाग करवाकर हंसी खुशी से जीवन यापन करने का आह्वान किया गया।

Contents
उमरिया (संवाद)। बाल दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा आगनवाड़ी केंद में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया। तत्पश्चात आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित सभी बच्चों को पुस्तकें पेन कॉपी रबर कटर पेंसिल आदि एवं फल वितरण कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि देशके प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए आगनवाड़ी के बच्चों को उत्साहित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद कार्यक्रम में भाग करवाकर हंसी खुशी से जीवन यापन करने का आह्वान किया गया।उन्होंने मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, कन्या योजना, गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य, किशोरियों और कुपोषित बच्चों की माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन में उपस्थित सभी किशोर किशोरियों को शिक्षण सामग्री, फल फूल वितरण किया गया।उक्त कार्यक्रम में आगनवाड़ी कार्यकर्ता, ऊषा कार्यकर्ता बबली सिंह,हिमांशु तिवारी,ज्योति विश्वकर्मा, खुशी सेन,रेनुका सिंह,रविनेश चतुर्वेदी, सुलोचना गुप्ता,राहुल सिंह उपस्थित रहे।