माफियाओं से लाखों का सागौन जप्त,वन अमला को डराने माफियाओं ने की फायरिंग

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम ददरी के पास उमरार जलाशय की नहर में लाखों की इमारती लकड़ी के जप्त होने की खबर है। वन अमला के द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान माफियाओं के द्वारा टीम को डराने बंदूक से फायरिंग भी की गई। हालांकि टीम ने जबावी फायरिंग की थी जिस कारण माफिया ट्रेक्टर में लदे सागौन सहित इमारती लकड़ी को नहर के भीतर छिपा दिए और मौके से फरार हो गए।
वन अमला को मुखबिर की सूचना पर जैसे ही जानकारी मिली वह घटना स्थल पहुंचकर कार्यवाही को अंजाम दिया वैसे ही वन माफियाओं ने फायरिंग कर दी। संयोग से इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नही है।हालांकि वन अमले के द्वारा भी जवाबी कार्यवाही के रूप में हवाई फायरिंग करने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक देर रात कार्यवाही के दौरान क़ई अज्ञात लोग बाइक से दूर से रेकी भी कर रहे थे। हालांकि रात होने की वजह से उनकी पहचान नही हो पाई है। वन माफियाओं ने लाखों की इमारती सागौन की लकड़ी को नहर में फेंक दिया था और लेंटाना आदि की मदद से वही छिपा भी दिया था।बाद में इस पूरे मामले की खबर की जानकारी वन अमले को लगी तब जाकर कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। वन अमले ने शनिवार की सुबह ट्रैक्टर की मदद से नहर में फेंकी गई लाखों की सागौन को  किसी तरह निकाला है और जप्ती की कार्यवाही की है।
उक्त कार्यवाही वन मंडल एवम वन विकास निगम की संयुक्त कार्यवाही बताई जा रही है। दोपहर बाद पूरी लकड़ी को जप्त कर वन अमले के द्वारा वन विकास निगम लाया गया है और कार्यवाही की जा रही है।जप्त इमारती लकड़ी 2 घन मीटर से अधिक की है। हालांकि वन अमला फिलहाल पूरे मामले में विधिसंगत कार्यवाही कर रहा है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *